Header

duniya ke sabse khatarnak dinosaur | दुनिया के सबसे खतरनाक डायनासोर

duniya ke sabse khatarnak dinosaur | दुनिया के सबसे खतरनाक डायनासोर

                 
duniya ke sabse khatarnak dinosaur | दुनिया के सबसे खतरनाक डायनासोर


duniya ke sabse khatarnak dinosaur | दुनिया के सबसे खतरनाक डायनासोर


स्वागत है दोस्तों आपका हमारे ब्लॉक जानकारियों अच्छी में, दोस्तो आज हम जानने वाले हैं दुनिया के सबसे खतरनाक डायनासोर के बारे में 
दोस्तों डायनासोर की उत्पत्ति 23 करोड़ वर्ष पहले मानी जाती है। डायनासोर का अर्थ यूनानी भाषा में बड़ी छिपकली होता है। यह ट्राइएशिक काल के अंत (लगभग 23 करोड़ों वर्ष पहले) से लेकर क्रीटेशियस काल (लगभग 6.5 करोड़ वर्ष)  के अंत तक  अस्तित्व में रहे। इसके बाद धीरे-धीरे डायनासोर विलुप्त हो गए। डायनासोर की कई प्रजातियां विकसित हुई। इनमें से कुछ छोटे थे तो कुछ बड़े। कोई उड़ सकता था तो कोई पानी में रहता था। डायनासोर के अब तक 500 विभिन्न वंश और 1000 से अधिक प्रजातियां की पहचान की जा चुकी है। कभी ये इतने विशाल और खतरनाक थे कि धरती पर इन्हीं का  राज था। 19 वी सदी में पहला डायनासोर जीवाश्म मिला था। डायनासोर के टंगे कंकाल दुनिया भर में प्रमुख आकर्षण केंद्र बन गए हैं । भारत में नर्मदा घाटी के क्षेत्र में डायनासोर के अवशेष मिले हैं। दुनिया भर में डायनासोर की लोकप्रियता बढ़ रही है। कुछ सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब डायनासोर पर आधारित है। डायनासोर पर आधारित फिल्म जुरासिक पार्क इसे लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । इस मूवी के कई पाठ रिलीज हो चुके हैं। डायनासोर का स्वर्णिम युग  मीसोजोइक युग कहलाता है।
                                 
duniya ke sabse khatarnak dinosaur | दुनिया के सबसे खतरनाक डायनासोर

दुनिया के सबसे खतरनाक डायनासोर

स्पाइनोसौरस
यह सबसे विशाल आकार का  मांसाहारी डायनासोर था । ऐसा माना जाता है कि इस डायनासोर की लंबाई लंदन में चलने वाली डबल डेकर बस की डेढ़ गुनी यानी लगभग 16 मीटर थी। इसका वजन एशियन हाथी के बराबर था। इसकी पीठ पर एक बहुत बड़ी इसकी स्किन से निर्मित जहाज के पाल जैसी आकृति पाई जाती थी। यह अपना ज्यादा समय पानी में ही गुजरता था। यह समुद्रों के निकट तथा गहरी नदियों में शिकार करता था। इसे मछलियों के साथ साथ सड़ा हुआ मांस पसंद था। इसके दांत नुकीले थे तथा इसकी नाक के आगे एक विशेष प्रकार की संरचना थी जिससे पानी में होने वाली हलचल का पता लग जाता था और यह शिकार तक आसानी से पहुंच जाता था।
 इसे टी- रेक्स  के नाम से भी जाना जाता था। इसे डायनासोर का राजा माना जाता था। यह इतना खूंखार और खतरनाक था कि इसे छिपकलियों का उपद्रवी शासक भी कहा जाता था। इसकी सुंघने की शक्ति बहुत अधिक थी। यह दूर से ही अपने शिकार का पता लगा लेता था। इस डायनासोर को डायनासोर का ऑलराउंडर भी कहा जाता था । इसकी ऊंचाई 7 मीटर लंबाई ,12 मीटर और वजन लगभग 7 टन तक होता था। इसके मुंह में साठ से भी ज्यादा दांत होते थे।
 यूटाहरेप्टर
यूटाहरेप्टर बहुत खतरनाक शिकारी डायनासोर के रूप में जाना जाता है। यह दो पैरों पर चलता था। इसके पैरों की हड्डियां बहुत मजबूत और मोटी होती थी। इसके आगे दो छोटे हाथ होते थे। इसके पैरों में 12 इंच लंबे पंजे होते थे जिससे यह अपने शिकार को आसानी से चीर फार सकता था। यह हमेशा अपने से बड़े जानवर का शिकार करता था। इसका वजन लगभग 500 किलोग्राम था।
वेलीसिरेप्टर
  इसका विशालकाय आकार और डरावने पंजे किसी को भी डराने के लिए पर्याप्त थे। यह बहुत फुर्तीला और इंटेलिजेंट था। इसे जुरासिक पार्क मूवी में भी दिखाया गया है। इसके पैर सीधे और समांतर होते थे जिस कारण या बहुत तेजी से दौड़ पाता था।
ट्रोडन
 ट्रोडन 1.3 मीटर लंबा और इसका वजन 40 केजी था।यह शिकारी कुत्ते से भी ज्यादा खतरनाक था।यह काफी इंटेलिजेंट और फुर्तीला होता था।इसकी आंखें गोल और बड़ी-बड़ी होती थी जिससे यह दूर दूर तक देख सकता था। यह हमेशा झुंड में रहते थे और बड़े बड़े डायनासोर तक का भी शिकार कर लेते थे।
 मापुसोरस
यह  डायनासोरस गिंगारोसोरस से काफी मिलता-जुलता था। इसके दांत धारदार ब्लड की तरह होते थे। यह समूह में रहना पसंद करते थे। इन्होंने विशालकाय डायनासोर अरजेंटीसौरस वर्ष का खूब शिकार किया है।
 यह भी पढ़ें

दोस्तो अगर ये पोस्ट पसंद आये तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।
Tags:-

दुनिया के सबसे खतरनाक डायनासोर की लड़ाई
दुनिया के सबसे खतरनाक डायनासोर मूवी
दुनिया के सबसे खतरनाक डायनासोर बताइए
दुनिया के सबसे खतरनाक डायनासोर इन हिंदी
दुनिया के सबसे बड़े और खतरनाक डायनासोर
दुनिया का सबसे खतरनाक डायनासोर
दुनिया की सबसे खतरनाक डायनासोर
दुनिया का सबसे खतरनाक डायनासोर कौन सा है
दुनिया का सबसे खतरनाक डायनासोर कौन था
दुनिया के सबसे खतरनाक डायनासोर के बारे में कुछ जानकारी
दुनिया के सबसे खतरनाक डायनासोर के बारे में बताएं
विश्व में सबसे खतरनाक डायनासोर
दुनिया के सबसे सबसे खतरनाक डायनासोर
duniya ke sabse khatarnak dinosaur

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ