Header

महात्मा गांधी के अनमोल विचार

महात्मा गांधी के अनमोल विचार



हेलो दोस्तों, आज हम जानेंगे भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। तो चलिए शुरू करते हैं।
महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर नामक स्थान 2 अक्टूबर 1869 पर हुआ था। उनके पिता का नाम करमचंद गांधी था जो सनातन धर्म की पंसारी जाति से संबंध रखते थे। उनकी माता का नाम पुतलीबाई था। उनकी शादी 13 साल की उम्र में 14 साल की कस्तूरबा माखन जी से कर दिया गया था।
भारत को आजादी दिलाने में गांधी जी के असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह तथा भारत छोड़ो आंदोलन ने अहम भूमिका निभाई।

महात्मा गांधी के अनमोल विचार
:-

थोड़ा सा अभ्यास बहुत सारे उपदेशों से बेहतर है।
मौन सबसे सशक्त भाषण है, धीरे-धीरे दुनिया आपको सुनेगी।
अपनी गलती को स्वीकारना झाड़ू लगाने के समान है जो सतह को चमकदार और साफ कर देती है।
जब तक गलती करने की  स्वतंत्रता ना हो तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं।
जहां प्रेम है वहां जीवन है।
पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम करो।
तुम जो भी करोगे वह नगण्य होगा, लेकिन यह जरूरी है कि तुम वह करो।
सत्य एक है, मार्ग कई
एक विनम्र तरीके से आप पूरी दुनिया हिला सकते हैं।

अगर जानकारी अच्छी लगे तो प्लीज इसे शेयर करना ना भूले।
यदि आपके मन में इससे जुड़े कोई सवाल है या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो प्लीज नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।



Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ