Header

दुनिया भर की कुछ अजीबोगरीब मछलियां | ajibogarib machhaliyan

दुनिया भर की कुछ अजीबोगरीब मछलियां - some strange fish around world 

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे ब्लॉक जानकारी हो अच्छी में आज हम जानेंगे कुछ ऐसी मछलियों के बारे में जिनके बारे में शायद आपको पता ना हो।
जैसे हम सभी धरती पर रहते हैं उसी तरह नदी, समुंद्र कई ऐसी विचित्र जीव जंतु का घर है। इनमें से मछली के कुछ प्रजाति भी शामिल है। दरअसल पानी के अंदर कुछ ऐसी मछलियां हैं जो आदमी तक को खा जाती है। आज विज्ञान इतना सक्षम हो चुका है की समुद्र तल पर रहने वाले जीव जंतु का पता लगाया जाता है और उनके बारे में अध्ययन किया जाता है। आज हम ऐसे ही कुछ मछलियों के बारे में जानेंगे।

1. पिरान्हा

पिरान्हा मछली खासतौर पर दक्षिण अमेरिका और ब्राजील में पाई जाती है इसका आकार छोटा होता है लेकिन यह अपनी घातक काटने की शक्ति के लिए जाना जाता है। इसे पिरान्हा नाम की मूवी में भी दिखाया गया है। यह किसी भी समय हड्डियों का शिकार करता है और अपने तेज दांतों के साथ-साथ शक्तिशाली जबड़े के लिए जाना जाता है। यह मनुष्यों के लिए उस तरह से जानलेवा नहीं माना जाता है लेकिन कुछ मामलों में लोगों की जानें भी गई है। यह दुनिया में सबसे खतरनाक मछलियों के एक रूप में जाना जाता है। आंध्र प्रदेश की गोदावरी नदी में इसकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह मछली जलीय जीव और मछुआरों के लिए 
खतरनाक साबित हो सकती है।
  • कुछ अजीबोगरीब मछलियां
2. विशालकाय शार्क

समुद्र में पाए जाने वाली विशाल मछलियों में से एक है शार्क। इनके लगभग 3000 दांत होते हैं और सुनने की क्षमता हम से 10000 गुना अधिक होती है सार्क की लगभग 465 प्रजातियां होती है इनमें से कुछ है।
 ब्लैक शार्क, व्हाइट शार्क, किलर शार्क, डवार्फ लैंटर्न सार्क बुल शार्क सार्क
वाइट शार्क, टाइगर शार्क, ब्लू शार्क, मैंको सार्क ज्यादा लोकप्रिय शार्क हैं। यह सारे सार्क सागर व महासागरों में पाई जाती है। कुछ शार्क नदियों में भी पाई जाती है। सार्क को बेहद खतरनाक माना जाता है। शार्क को व्हेल के बाद समुद्र का सबसे विशाल जीव माना जाता है। अधिकतर सार्क 25 से 30 फुट लंबी होती है इनके दांत किसी आरी जैसे पैने होते हैं।

  • अजीबोगरीब मछलियां
3.आर्चर फिश

यह मछली दक्षिण पूर्व एशिया में पाई जाती है। आर्चर फिश देखने में जितनी खूबसूरत होती है शिकार करने का इसका तरीका उतना ही अजूबा है। जल धाराओं के पास स्थित किसी पेड़ पौधे पर यह जब किसी कीट पतंग अथवा उनके लारवा को देखती है तो यह उस पर निशाना साध बड़े वेग के साथ पानी की धारा फेकती है जिससे शिकार पानी में गिर कर अचेत हो जाता है और आर्चर फिश उसे निकल लेती है। आर्चर फिश का निशाना कभी नहीं चूकता। आर्चर फिश अपने फव्वारे को 3 मीटर तक घटा बढ़ा सकती है।

4.द नटक्रैकर

यह मछली दुनिया की अत्यंत दुर्लभ मछलियों में से एक है और बहुत खतरनाक होती है। यह प्रायः ब्राजील, पेरिस, ओशिनिया में पाई जाती है। कुछ क्षेत्रों में इसे पेसू भी कहा जाता है। इनके दांत इंसानों की तरह होते हैं। यह मछली इतनी खतरनाक होती है कि जिन जिन क्षेत्रों में पाई जाती है वहां तैराकों को जाने से प्रतिबंधित कर दिया जाता है। इसकी लंबाई करीब 4 फुट होती है।
5. कांगो टाइगर फिश

यह मछली प्रायः अफ्रीकी देशों में पाई जाती है। कांगो नदी में यहां मछली ऐसी जगह पर मिलती है जहां बहुत कम लोग पहुंचते हैं। यह मछली इतनी खतरनाक होती है की मगरमच्छ को भी आसानी से खा जाती है। यह मछली इंसान का भी शिकार करने में माहिर होती है। इनके दांत धारदार और लंबे होते हैं। इसका वजन 450 किलो के आसपास होता है।
6. टूना मछली

टूना स्कांब्रिड प्रजाति की मछलियां हैं। ये मछलियां 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तैरने में सक्षम है इसलिए टूना तेज तैराक मछली मानी जाती है। ये मछलियां मांसपेशियों को हिला डुला कर अपने शरीर का तापमान पानी के तापमान से अधिक बढ़ा सकती है। मछली का यह गुण उन्हें अत्याधिक ठंडे पानी में जीवित रहने के लिए सक्षम बनाता है। टुना फिश बहुत पौष्टिक होता है और भोजन का अच्छा स्रोत है। दुनिया की बहुत बड़ी आबादी टुना फिश पर निर्भर है। इसकी जापान में काफी खपत है। यह मछली विलुप्त होने के कगार पर है क्योंकि इसका काफी शिकार किया जाता है।

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आए इसे शेयर करे। 
Related post 👇👇


Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ